Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
27-Feb-2020 01:34 PM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो इलाज के लिए दिल्ली AIIMS नहीं जाना चाहते। लालू को AIIMS रेफर किए जाने के मामले में आज मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट देने वाला है। सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसके मुताबिक लालू यादव ने डॉक्टरों को कह दिया है कि वह दिल्ली AIIMS नहीं जाना चाहते हैं। लालू यादव ने डॉक्टरों को कहा है कि वह रिम्स में ही अपना इलाज कराना चाहते हैं।
लालू यादव का रिम्स में इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद ने कहा है कि लालू यादव चाहते हैं कि रिम्स में ही वह अपना इलाज कराएं। वही रिम्स प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि लालू प्रसाद का कैसे बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए इसके लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। अगर लालू यादव के इलाज की सुविधा रिम्स में ही मुहैया हो जाती है तो उन्हें दिल्ली AIIMS भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दें कि लालू यादव पन्द्रह तरह की गंभीर बीमीरियों से जूझ रहे हैं। खासकर लालू की किडनी की बीमारी रिम्स के डॉक्टरों के लिए परेशानी की सबब बनी हुई है। रिम्स में इसका विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से डॉक्टरों के उनके सेहत की चिंता ज्यादा सता रही है। किडनी की बीमारी के इलाज के लालू इससे पहले भी मुंबई के सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल तक जा चुके हैं।
गौरतलब है कि लालू की स्वास्थ्य जांच के लिए रिम्स प्रबंधन ने 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मेडिकल बोर्ड में 8 विभागों के एचओडी शामिल हैं। बोर्ड लालू यादव का हेल्थ चेकअप और उनके पूरे रिपोर्ट को रिव्यू करने के बाद बोर्ड ने तय करेगा कि इलाज के लिए उन्हें AIIMS रेफर किया जाए या नहीं।