मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
06-Jun-2020 08:32 PM
DELHI : कोरोना संकट के बीच राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण को मात देने वाली दवा जल्द ही आने वाली है। कोरोना से छुटकारा दिलाने वाला वैक्सीन साल के अंत तक आ सकता है।
दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने पूरी संभावना जतायी है कि अगले दो से तीन महीनों में कोरोना की दवा आ जाएगी वहीं कोरोना का वैक्सीन इसी साल के आखिरी में आ सकता है नहीं तो अगले साल की शुरूआत में आने की पूरी उम्मीद है। उन्होनें कहा कि भारत की आबादी काफी ज्यादा है और ऐसे में संख्या और बढ़ेगी लेकिन यहां मरने वालों की संख्या बेहद कम है जिससे हमें घबराना नहीं है। बस इसे कंट्रोल करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। खासकर मास्क का उपयोग हर वक्त करना होगा।
एम्स डायरेक्टर ने कहा कि लोग ये समझ रहे है कि ल़ॉकडाउन हट गया तो कोरोना वायरस खत्म भी हो गया है। लेकिन इस पीरियड में अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि हमारी ये कोशिश है कि देश के अंदर कोरोना मरीजों के बढ़ने का रेट कम हो हालात ऐसे न बने की जरूरत को मुताबिक लोगों को मेडिकल फैसिलिटी भी मिलनी मुश्किल हो जाए।
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। एक लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।