ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, करीब एक हजार लोगों की मौत, 600 से...

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, करीब एक हजार लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

22-Jun-2022 04:19 PM

DESK: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। भूकंप की तीव्रता 6.1 थी जिसके कारण करीब एक हजार लोगों की मौत हो गयी जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। अफगानिस्तान में आए भूकम्प के तेज झटके का असर पाकिस्तान में भी दिखा है। पाकिस्तान में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गये हैं। 


अफगानिस्तान में सुबह आए भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से करीब एक हजार लोगों की जाने चली गई है जबकि 600 से ज्यादा घायल हो गए है । US जियोलॉजिकल सर्वे की माने तो भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।


वही यूरोपियन मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने इस संबंध में बताया कि भूकंप का असर 500 KM तक के दायरे में था। इस वजह से अफगानिस्तान के अलावे पाकिस्तान और भारत में भूकंप का झटके महसूस किए गए। 


इस त्रासदी पर अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुर्भाग्य से कल रात पक्तिका प्रांत के 4 जिलों में भीषण भूकंप आया। जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हो गए और दर्जनों घर तबाह हो गए। हम सभी इमरजेंसी एजेंसियों से अपील करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए इस इलाके में टीमें भेजें।