Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
10-Aug-2020 10:26 AM
DESK : एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की गुत्थी अब सुलझने लगी है. राजस्थान के जोधपुर में एक की परिवार के 11 लोगों की मौत को लेकर पहली जानकारी जो सामने आई है, उसके मुताबिक घर की नर्स बेटी ने ही पूरे परिवार को जहर का इंजेक्शन लगा दिया था और उसके बाद खुद को भी इंजेक्शन लगा ली.
बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय बुधाराम का परिवार 8 साल पहले पाकिस्तान भारत आया था. इस परिवार के 11 लोगों की लाश रविवार को घर में मिली थी. जांच में पुलिस को शव के पास से जहर की शीशियां और इंजेक्शन मिले हैं. जांच में पाया गया है कि मरने वाले सभी लोगों को चूहे मारने की दवा का इंजेक्शन दिया गया है. वहीं मौके से नींद की दवा अल्प्राजोलम टेबलेट भी मिला है.
परिवार की बेटी 38 साल की लक्ष्मी ने पाकिस्तान से ही नर्सिंग का कोर्स किया था. पुलिस को शक उसी पर है.शक गहराने की एक वजह यह भी है कि मरने वाले सभी 10 सदस्यों के हाथ में सूई दी गई है, जबकि लक्ष्मी के पैर में. 38 साल की लक्ष्मी की शादी जोधपुर में ही हुई थी, मगर वह ससुराल नहीं जाती थी.
जांच में पता चला कि लक्ष्मी ने खाने में नींद की गोलियां डाली थी और नींद में सभी को जहर का इंजेक्शन लगा दिया. घर का एकमात्र सदस्य राम इसलिए बच गया क्योंकि वह खाना खाकर नील गाय भगाने खेत में गया और उसे वहीं नींद आ गई. सुबह वह घर लौटा तो सभी सदस्य मृत मिले. मौत भले ही पारिवारिक क्लेश की वजह से हुई है मगर परिवारों के बीच झगड़े की वजह गरीबी है. कुछ दिनों से दोनों परिवार जादू-टोना, टोटका और तांत्रिकों के चक्कर में भी फंसा हुआ था.