NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
26-Sep-2019 07:50 AM
PATNA : मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह के सरगना तक नोएडा क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई है। नोएडा पुलिस ने जिस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है उसने अब तक छात्रों से 3 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर रखी है। इसमें पटना के छात्रों से तकरीबन 20 करोड़ रुपए की ठगी शामिल है।
इस पूरे रैकेट का सरगना नीरज पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसके अलावा एसके पुरी का रहने वाला अभिषेक, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी का निखिल, मनेर का विकास, जानीपुर का रहने वाला रौशन, नालंदा का राजेश और यूपी के आजमगढ़, गाजियाबाद इलाकों के भी कई सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
यह गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से छात्रों को अपने जाल में फंसा था। गिरोह के सदस्यों की सेटिंग नीट तक थी और वहीं से अभ्यर्थियों का पूरा डाटा यह निकाल लेते थे। बाद में मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर उनसे रकम ली जाती थी और इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जाता था। सबसे खास बात यह है कि इस गिरोह ने किसी भी छात्र का एडमिशन नहीं कराया उनके साथ केवल ठगी को अंजाम दिया।