TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Dec-2023 04:29 PM
By First Bihar
HAJIPUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक शुक्रवार को अचानक वैशाली पहुंच गए और यहां कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। लालगंज के राजकीय मध्य विद्यालय घटारों में अचानक केके पाठक को सामने देख शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान केके पाठक ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को कई निर्देश दिए।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को अचानक वैशाली के लालगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय घटारों पहुंच घए और स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे स्कूल का जायजा लिया और क्लासरूम में घूम घूमकर छात्र-छात्राओं से बात की और स्कूल में पढ़ाई की जानकारी लेने लगे। केके पाठक के निरीक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक सहमें रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर उन्हें नहीं पढ़ना है तब भी साढ़े तीन बजे तक उन्हें स्कूल में ही रहना है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने की हिदायत दी। केके पाठक ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हो तथा जो बच्चे नहीं आ रहे उनका नाम स्कूल से काट दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दक्ष मिशन के अंतर्गत पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में भी पढ़ाने का भी निर्देश दिया।