ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / अब रिटायरमेंट के दिन ही मिल जायेगा PF का पैसा, सरकार ने उठाया...

अब रिटायरमेंट के दिन ही मिल जायेगा PF का पैसा, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

22-Feb-2020 05:41 PM

DELHI : अपनी तनख्या से एक सुनिश्चित राशि कटवा कर प्रॉविडेंट फंड (PF) में जमा करने वालो लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. PF में जमा होने वाली राशि किसी भी कर्मचारी  के लिए एक बड़ी धन राशि होती, जिसे निकालने के लिए रिटायरमेंट के बाद बहुत धक्के खाने पड़ते है. पर अब ऐसा नहीं होगा. 

   

अब सरकारी कर्मचारीयों को रिटायरमेंट के दिन ही प्रॉविडेंट फंड के पैसे मिल जाएंगे. केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुनील बर्थवाल ने बताया की PF के अधिकतम लाभ के लिए UAN  को आधार के साथ जोड़ने की जरूरत है. अगर आपने UAN  नंबर से आधार को लिंक नहीं कराया  है तो आपको PF से जुड़ी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी. साथ ही उन्होंने कहा की (EPFO) एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहा है, जिसमें व्यक्ति को रिटायरमेंट के दिन ही भविष्य निधि मिल जाएगी और समय पर पेंशन भी मिलता रहेगा.


ये फंड रिटायर्ड कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए मददगार साबित होता है.  आपको बता दें की साल 2017 में तब के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने संसद को इस सुविधा के बारे में बताया था. केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया की EPFO नियोक्ताओं द्वारा पीएफ में स्वत: योगदान के अनुपालन की निगरानी के लिए जल्दी ही ई-निरीक्षण प्रणाली की शुरुआत करेगा.  EPFO  के इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्‍मीद है.