ब्रेकिंग न्यूज़

पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस

अब IGIMS में हो सकेगा हार्ट ट्रांसप्लांटेशन, जल्द बहाल होगी सुविधा

14-May-2022 08:41 AM

PATNA: हार्ट के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि उन्हें अगर हार्ट ट्रांसप्लांट कराना पड़े तो बिहार के बाहर जाना पड़ता है। अक्सर मरीज़ दिल्ली और मुंबई जाकर अपना हार्ट ट्रांसप्लांट कराते हैं। लेकिन अब उन्हें और फ़ज़ीहत नहीं झेलनी पड़ेगी। आईजीआईएमएस में जल्द ही हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल पाएगी। 


मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने जानकारी दी है कि बिहार सरकार की ओर से पांच साल के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू करने की प्रक्रिया भी जारी है। इसके लिए तैयारी की जाने लगी है। लाइसेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा था। फिलहाल एक हार्ट लंग मशीन है। एक और मशीन की जरूरत होगी। इसके बाद मरीज़ों का हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा। 


बिहारवासियों के लिए ये किसी खुशखबरी से काम नहीं कि राज्य में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने वाली है। यह तभी संभव हो पाएगा जब किसी ब्रेनडेड मरीज से हार्ट मिले। इसके लिए कई विशेष तैयारियां की जा रही है। परिजन ब्रेनडेड मरीज का अंग डोनेट करें इसके लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि आईजीआईएमएस में इससे पहले कॉर्निया, किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा बहाल चुकी है। अब जल्द ही हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल पाएगी। इस खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।