ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / अब बार - बार नहीं देना होगा BPSC पीटी का एग्जाम, 30...

अब बार - बार नहीं देना होगा BPSC पीटी का एग्जाम, 30 सितंबर को होगी कंबाइंड परीक्षा

12-Feb-2023 03:38 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले का छात्र छात्राओं के लिए आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब छात्र छात्राओं को बीपीएससी की पीटी की परीक्षा बार-बार नहीं देनी पड़ेगी। बिहार लोक सेवा आयोग आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षाओं के लिए कंबाइंड पीटी परीक्षा लेगा। हालांकि इसके लिए अलग-अलग मेरिट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट भी अलग-अलग दिया जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर को 69 कॉमन पीटी परीक्षा होगी।


बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि E ऑप्शन को लेकर अभ्यर्थियों की मांग रही है कि उसको हटाया जाए। इसके बारे में सभी की राय ली जाएगी। उसके बाद आयोग इस पर निर्णय लिया जाएगा। आने वाले समय में बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के सेंटर को लेकर अभ्यर्थियों से ऑप्शन भी  पूछेगा।


मालुम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं पीटी की परीक्षा आज आयोजित की गई। बीपीएससी 68वीं की पीटी परीक्षा में इस बार 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ। इसके साथ ही पहली बार बीपीएससी निगेटिव मार्किंग के तहत पीटी की परीक्षा आयोजित किया है। इस परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इंटरव्यू 11 अगस्त 2023 को होना है और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को आएगा।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले 67वीं पीटी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद सभी केन्द्रों की परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा लेनी पड़ी थी। तब कई प्रश्नों के उत्तर आपत्ति लेने के बाद बदलने पड़े थे। इसलिए इस बार बीपीएससी की परीक्षा केन्द्रों का चयन जांच-परख कर किया गया। इस बार परीक्षा में कड़ी निगरानी भी रही। बीपीएससी ने 68 वीं पीटी के लिए बिहार के 38 जिलों में 850 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना में 68 केंद्रों पर 40478 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था।