पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Apr-2024 09:02 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली शराब घोटाले मामले में 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। संजय सिंह को जमानत दिये जाने पर बीजेपी ने कहा कि अभी वे दोषमुक्त नहीं हुए हैं बल्कि 6 महीने बाद सिर्फ जमानत मिली है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी चारा घोटाला में कई बार जमानत मिली थी लेकिन वो सजा से बच नहीं पाए।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शराब नीति, भ्रष्टाचार और धन-शोधन मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह को 6 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जमानत दी है, उन्हें दोषमुक्त नहीं घोषित किया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी करने से सत्य नहीं बदल जाएगा।
सुशील मोदी ने कहा कि संजय सिंह की जमानत से ज्यादा उत्साहित होकर विपक्ष इस रुटीन न्यायिक प्रक्रिया को "सत्य की जीत" की तरह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद को भी कई बार जमानत मिली, लेकिन अन्तत: उस चर्चित घोटाला के चार मामलों में उन्हें सजा हुई। लालू प्रसाद सजायाफ्ता होने के कारण मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते।
सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य दागी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के पुष्ट प्रमाण हैं। संजय सिंह के पैसे लेने की कड़ियों (मनी ट्रेल) के संबंध में कोर्ट ने कुछ और जानकारी ईडी से मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं।