ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए सस्पेंड, स्पीकर की...

AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए सस्पेंड, स्पीकर की चेयर पर फेंका था पेपर

27-Jul-2022 12:48 PM

DESK : मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसद की कार्रवाई से सस्पेंड कर दिया गया है. आप सांसद को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. संजय सिंह अब शुक्रवार तक राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे. 


राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि संजय सिंह ने पेपर फाड़ा और उसे आसन की तरफ उछाला जो आसन की पूरी तरह से अवहेलना है. इसके तुरंत बाद संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक मोशन वॉयस वोट के साथ पारित किया गया और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया. अबतक राज्यसभा के 20 और लोकसभा के 4 सांसद निलंबित किए गए हैं, जो कांग्रेस पार्टी से हैं. 


बता दें कि मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते राज्यसभा के 19 सांसदों को सदन से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. ये राज्यसभा सांसद सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए एक हफ्ते के लिए निलंबित किए गए हैं. उपसभापति ने 19 सांसदों को निलंबित कर दिया. इन सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, एए रहीम, एल यादव और वी वी. शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं.