पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Mar-2024 08:52 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही देश की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने तौर तरीकों से चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में चुनाव तारीखों के एलान के बाद बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA में कैंडिडेट का नाम तय करने का सिलसिला तेज हो गया है।ऐसे में जदयू सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार सीट शेयरिंग पर NDA नेताओं से बात करने के लिए आज दिल्ली जा सकते हैं।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां वो 19 मार्च को होनेवाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सभी घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया है ऐसे में नीतीश कुमार आज देर शाम दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक मुख्यमंत्री सचिवालय के तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं, इससे पहले बीते कल यानी 17 मार्च के दिन सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के सांसद संजय झा और ललन सिंह के साथ बैठक की थी, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी थी। इसके साथ ही कैंडिडेट का नाम भी तय करने को लेकर चर्चा हुई थी। इस बैठक से निकलने के बाद संजय झा ने कहा था कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जल्द से जल्द फैसला हो जाएगा।
आपको बताते चलें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीट में NDA ने 39 सीट पर कब्जा किया था। जिसमें बीजेपी ने 17 और जेडीयू ने 16 सीटें जीती थीं। वहीं लोजपा को 6 सीटें मिली थीं। लेकिन, एनडीए में शामिल दलों की संख्या में इजाफा है। इस बार लोजपा दो गुट में बंट गई है और उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की भी पार्टी साथ आ गई है।