Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
04-May-2020 08:26 AM
ARA : आज से पटना में बिजली मीटर की रीडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. साउथ बिहार कंपनी के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार की ओर से इस बात को लेकर आदेश जारी किया गया है.
कोरोना के कारण जारी तीसरे चरण के लॉकडाउन में मिली रियायतों के तहत 4 मई से बिहार में बिजली मीटर की रीडिंग से शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने बिजली के कामों को प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं रखा है, जिसके बाद एक बार फिर से बिजली मीटर की रीडिंग शुरू करने का फैसला बिजली कंपनी ने लिया है. लेकिन कंपनी ने रीडरों को सावधानी बरतते हुए रीडिंग करने का आदेश दिया है.
कम कलेक्शन के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में 23 अप्रैल से ही फ्रेंचाइजी ने बिजली मीटर रीडिंग शुरू कर दिया है. बता दें कि कोरोना के कारण बिलिंग का काम 25 मार्च से ही बंद है. इस दौरान पिछले तीन महीनों से औसत खपत पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिया जा रहा है. लेकिन 4 मई से मिली छूट के आधार पर हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर बाकी के इलाकों में 4 मई से मीटर रीडिंग का काम शुरू हो जाएगा. मार्च-अप्रैल में औसत बिल देने के कारण उपभोक्ताओं को असुविधा महसूस हो रही है. ज्यादातर लोगों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. जिसे देखते हुए बिजली कंपनी ने केंद्र से मिली छूट के बाद मीटर रीडिंग कराने का निर्णय लिया है.