पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
27-Mar-2022 12:55 PM
DESK : कोरोना की वजह से लगभग दो साल से बंद अंतरराष्ट्रीय विमान अब खुल गये हैं. कोरोना की वजह से कई देशों की यात्राओं पर रोक लगा दी गई थी. अब 40 देशों से छह भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें रविवार (27 मार्च) से शुरू हो रही हैं. फिलहाल जिन देशों से एयरलाइंस सेवाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें चीन का नाम नहीं है.
दो साल के लंबे इंतजार के बाद आसमान को विदेशी उड़ानों के लिए खोला गया है. कुछ कोरोना गाइडलाइन्स के साथ अब आप जब चाहे विदेश यात्रायें कर सकते हैं. कोरोना नियमों का पालन जारी रहेगा. हालांकि इसमें बहुत सारे छूट भी मिले हैं. क्रू मैंबर्स को अब पीपीई किट नहीं पहननी होगी. लेकिन विमान के अंदर और एयरपोर्ट पर मास्क पहनना जरूरी होगा.
अभी हर सप्ताह 3,249 उड़ानें भरी जाएंगी. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 19 मार्च, 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था. आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से पहले भारत से सालाना करीब 2 करोड़ 20 लाख यात्री अन्य देशों की यात्रा किया करते थे. इस दौरान विदेशों से 1 करोड़ 85 लाख यात्री आते थे.