ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आज से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी रोहिणी, छपरा के लिए होंगी रवाना;...

आज से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी रोहिणी, छपरा के लिए होंगी रवाना; बढ़ जाएगी बीजेपी की टेंशन

02-Apr-2024 08:24 AM

By First Bihar

PATNA: सोमवार को माता-पिता के साथ हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद लालू की लाड़ली बेटी रोहिणी आज यानी मगलवार से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगी। आरजेडी ने रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 


दरअसल, सारण संसदीय सीट हमेशा से काफी महत्वपूर्ण रही है। इसी सीट से लालू प्रसाद 1977 में पहली बार सांसद चुने गए थे। आरजेडी की तरफ से इस और अब इसी सीट से लालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य ने चुनावी आगाज किया है। एनडीए ने इस सीट से इस बार भी बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी को अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि रोहिणी आचार्य रुडी को इस सीट से कड़ी टक्कर दे सकती हैं।


बाबा हरिहरनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद रोहिणी आज से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं। मंगलवार को रोहिणी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना होंगी। पटना के जेपी सेतु से होकर सोनपुर-शीतलपुर रोड होते हुए गोविंदचक, परमानंदपुर, नया गांव, मिल्की, डुमरी बुजुर्ग होते हुए वे गड़खा जाएंगी और गड़खा से छपरा पहुंचेंगी।


छपरा जाने के दौरान जगह-जगह पर रोहिणी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगी और लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले रोहिणी सोमवार को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ सोनपुर स्थिति हरिहरनाथ मंदिर पहुंची थी और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था।