समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
07-Aug-2020 07:55 AM
PATNA: आज से किसानों के लिए किसान रेल चलेगी. यह रेल नासिक से दानापुर तक चलेगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा आज शुभारंभ करेंगे. इस रेल से किसान फल और सब्जी दूसरे शहरों में भेज सकते हैं.
किसान रेल नासिक से देवलाली से बिहार के दानापुर तक चलेगी. यह रेल विभिन्न स्टेशनों पर माल लेने और उतारने के लिए रूकेगी. सात अगस्त से 20 अगस्त तक किसान रेल हर शुक्रवार को देवलाली से दानापुर के लिए चलेंगी और हर रविवार को दानापुर से देवलाली के लिए चलेगी. इस रेल में 10 पार्सल वैन होगी.
बिहार के साथ-साथ कई राज्यों को होगा फायदा
किसान रेल से बिहार के किसानों के साथ-साथ महाराष्ट्र, यूपी और मध्यप्रदेश के किसनों को भी इसका फायदा मिलेगा. यह ट्रेन नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खांडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मणिकपुर, प्रयागराज चियोकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर स्टेशन पर रुकेगी. बताया जा रहा है कि किसानों की मांग को देखते हुए ट्रेन के ठहराव को बढ़ाया भी सकता है.