पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Apr-2024 07:26 AM
By First Bihar
PATNA : नए वित्त वर्ष के पहले दिन बिहार में नई बिजली दर लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी की है। वहीं, किसानों को अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल मिलेगी।
दरअसल हर साल बिहार की दोनों कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के पास बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर के कंपनियों के तरफ से प्रस्ताव दिया गया था। बिजली कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के प्रस्ताव को लेकर के आयोग ने उपभोक्ताओं के दलील को सुना और यह तमाम दलीलों को सुनने के बाद आयोग के निर्णय पर होली से पहले बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को आयोग की तरफ से राहत दी गई।
वहीं, बिजली उपभोक्ताओं को बिजली दर में दो फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। अब सोमवार यानी 1 अप्रैल से नई बिजली दर लागू हो जाएगी। इसके तहत सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी हुई है। बिजली कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष इस वर्ष 3% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था।
मालूम हो कि, बिहार में 1 अप्रैल से 31 मार्च 2025 तक यह नई बिजली दर लागू रहेगी। सबसे खुशी बिहार के किसानों के लिए है. वैसे सभी किसान, जो कि बिजली कलेक्शन लेंगे उन्हें फसल चक्र के अनुसार साल में चार बार बिजली बिल प्रदान किया जाएगा. किसानों को अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल मिलेगी, जिससे कि किसानों को राहत मिलेगी।
आपको बताते चलें कि, पिछले वित्तीय वर्ष से विद्युत टैरिफ का स्लैब दो भागों में बांट दिया गया है। 0 से 100 यूनिट तक दर कम है और उससे अधिक बिजली उपभोक्ता करने वाले को ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है। आयोग की तरफ से यह भी बताया गया था कि ऑनलाइन सिस्टम के जरिए बिजली उपभोक्ताओं को भुगतान पर बल की राशि में एक फीसदी की छूट भी जारी रखने का फैसला लिया गया है।