अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-May-2022 08:58 AM
PATNA : बिहार में गर्मी का पारा इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे. वहीं, अब बिहार का मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. जहां उमस से दिनभर लोग शनिवार को दिनभर पसीने-पसीने होते रहे. लेकिन पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी.
मौसमी के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 मई के लिए राज्य के उत्तरी भाग के सीमावर्ती जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. खास तौर पर आठ जिलों के लिए लोगों को चेतावनी दी गई है. उन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है. वहीं 16 मई के लिए 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट यानी सतर्क रहने को कहा गया है. शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में रिकार्ड किया गया. बक्सर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. बता दे पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. वहीं सुपौल में 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई.