दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Dec-2019 07:21 AM
DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एक बार फिर से बड़ा अग्निकांड हुआ है. किराड़ी इलाके में कपड़े की एक गोदाम में भीषण आग लग गई है. इन्द्र इन्क्लेव में हुए इस हादसे में नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.
ख़बरों के मुताबिक ये आग देर रात साढ़े बारह बजे इमारत के फर्स्ट फ्लोर पर लगी. जिस समय आग लगी उस वक्त बिल्डिंग में लोग सो रहे थे. आग लगने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं चश्मदीदों के अनुसार मृतकों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी. चश्मदीदों के अनुसार चार मंजिला इस बिल्डिंग के निचले हिस्से में गोदाम है, जहां सबसे पहले आग लगी और एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ. मरने वाले और घायल सभी लोग ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे. आग लगने पर इन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला. इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लग थी, जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी.