ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : एक सवाल पर पूरा सदन खड़ा हो गया… आखिर ऐसा क्या हुआ विधानसभा में? मंत्री के छुटे पसीने; भाजपा-जेडीयू और राजद सब एक साथ Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के 'वेतन' से लाखों रू की होगी वसूली...जारी हुआ आदेश ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, बिहार में पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, RPF की तत्परता से बची जान Bihar Assembly : यह काम किए बगैर कर्ज बांटना पड़ेगा भारी, 3 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल; जानिए सरकार का नया नियम Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा: क्या अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली? सरकार ने दिया बड़ा जवाब Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा Bihar CAG Report : कहां खर्च हुए 92,133 करोड़? कैग रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज; कागज़ों में नहीं मिला सबूत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, गैर-सरकारी संकल्प पर होगी बड़ी बहस Patna land mafia : अंचल कार्यालय में चुपचाप हुआ खेल, जांच बैठी तो उड़ गए होश; अब DM ने राजस्व कर्मचारी को किया सस्पेंड Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम

पीटी के दौरान सेंटर पर हुआ था हंगामा, अब 850 परीक्षार्थियों की फिर से परीक्षा लेगा BPSC

पीटी के दौरान सेंटर पर हुआ था हंगामा, अब 850 परीक्षार्थियों की फिर से परीक्षा लेगा BPSC

12-Jan-2021 07:51 AM

PATNA :बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने औरंगाबाद के बीबीईडी इंडो पब्लिक स्कूल खैरा खैरी सेंटर के 850 परीक्षार्थियों की परीक्षा दोबारा लेने का निर्णय लिया है. हालांकि अभी इसके लिए कोई डेट तय नहीं किया गया है. 

आयोग के इस निर्णय के बाद इस सेंटर पर फिर से परीक्षा का आोजन किया जाएगा. बता दें कि बीते 27 दिसंबर को राज्यभर में BPSC की प्री परीक्षा का आयोजन हुआ था. 27 दिसंबर को प्रदेश में आयोजित किए गए इस परीक्षा में औरंगाबाद का एक सेंटर बीएल इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल रामपुर टोला धनहरा काफी चर्चे में रहा था. यहां के परीक्षार्थियों ने प्रश्न-पत्र लीक होने की बात पर बवाल काटा था. इस दौरान परीक्षा सेंटर पर काफी हंगामा फैल गया था. 

जिसके बाद बीपीएसी ने जांच टीम का गठन किया था और अब जांच रिपोर्ट के बाद पाया कि प्रश्न-पत्र लीक की खबर आधारहीन थी. कुछ छात्रों ने भ्रम की स्थिति पैदा किया था जिसके कारण परीक्षा बाधित हुई थी. अब आयोग उन उपद्रवी छात्रों की पहचान करेगी और उन्हें कठोर दंड देगी जिन्होंने सेंटर पर भ्रम फैलाकर यह बवाल काटा था. वहीं इस सेंटर पर दोबारा परीक्षा ली जाएगी.