ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी ही बहू से रचाई शादी, मंदिर...

70 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी ही बहू से रचाई शादी, मंदिर में दोनों ने ले लिए सात फेरे

27-Jan-2023 12:04 PM

By First Bihar

DESK: हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई है। यहां एक 70 साल का बुजुर्ग शख्स ने अपनी 28 साल की बहू से शादी रचा ली है। मामला बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस शादी की चर्चा जोरों पर है।


दरअसल, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी 70 वर्षीय कैलाश यादव की पत्नी की मौत करीब 12 साल पहले हो गई थी। 70 वर्षीय कैलास यादव के चार बेटे थे, जिसमें से तीसरे बेटे की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद तीसरे बेटे की पत्नी पूजा कहीं और शादी करने का मन बना रही थी।


जब इस बात की जानकारी ससुर कैलाश यादव को हुई तो उसने अपनी विधवा बहू के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। कैलाश का कहना था कि कहीं और शादी करने से अच्छा है कि पूजा उससे शादी कर ले। काफी सोंचने समझने के बाद पूजा ने ससुर कैलाश यादव से शादी की सहमति दे दी।


फिर क्या था दोनों ने उम्र और समाज के बंधनों को तोड़ मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए। दोनों की रजामंदी से शादी होने के कारण किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस या प्रशासन स्तर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 70 साल के बुजुर्ग की 42 साल छोटी लड़की से शादी से हर कोई अचंभित है। फोटो वायरल होने के बाद यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।