पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
06-Mar-2024 06:20 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 7 मार्च को नीतीश यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगे। इससे पहले आज पटना से दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री रवाना हुए। बता दें कि विदेश जाने के लिए पिछले दिनों ही उन्होंने पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से 14 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वो सबसे पहले स्कॉटलैंड जाएंगे। जहां आधुनिक साइंस सिटी का दौरा करेंगे। विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दरअसल बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामाकंन हुआ। संख्या बल के हिसाब से जेडीयू के खाते में दो सीटें आई।।मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
विधान परिषद सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले उन्होंने आज अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ जेडीयू की दूसरी सीट के लिए खालिद अनवर ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मंत्री भी मौजूद रहे।
बता दें कि विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।