ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / 7 जुलाई नहीं बल्कि आज ही शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, शाम 5 बजे...

7 जुलाई नहीं बल्कि आज ही शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, शाम 5 बजे होगा शपथग्रहण समारोह

04-Jul-2024 02:33 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड के सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के पद पर हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेने वाले थे लेकिन अब यह बात निकलकर सामने आ रही है हेमंत सोरेन 7 जुलाई की जगह आज शाम ही शपथग्रहण करेंगे। राजभवन में शाम 5 बजे हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के सीएम बनेंगे।


INDIA गठबंधन के नेताओं को राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। राजभवन की ओर से आधिकारिक तौर से आमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को धन्वयाद दिया है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल ने हेमंत सोरेन, राजेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता को शपथग्रहण कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए राजभवन बुलाया था। हेमंत सोरेन राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। इसे लेकर राजभवन में तैयारियां की जा रही है।