मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
30-Apr-2022 04:53 PM
DESK: देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के तापमान में खासा वृद्धि हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई राज्यों में गर्मी का सितम अभी जारी रहने वाला है। इससे अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
बिहार में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की शाम तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री बक्सर और औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया है। नवादा, गया, छपरा, जमुई और पटना में पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। गर्मी के कारण आम जन तबाह हो गई। सड़कों पर धूप के साथ ही सन्नाटा पसर जा रहा है। लू के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश के दक्षिणी भागों में सतह से 1.5 किलो मीटर पर गर्म पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है, इसलिए प्रदेश के औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों में अगले 48 घंटे में लू की संभावना बनी है। इसलिए प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों के नागरिकों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। वहीं शनिवार और रविवार को 30अप्रैल और एक मई को राज्य के उत्तरी भागों के लोगों को तेज रफ्तार हवा के साथ बिजली के चमकने और बारिश की संभावना को लेकर सतर्क रहने को लेकर अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को लू के दौरान दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है जबकि आंधी तूफान और वज्रपात की आशंका में उत्तर बिहार के लोगों को खराब मौसम में पक्के मकान में रहने की अपील की है। आंधी तूफान और वज्रपात की स्थिति में बिजली के पोल और ऊंचे पेड़ के आस पास नहीं रहने की चेतावनी दी गई है। दोनों मौसम में ही लोगों को जान बचाने की अपील की जा रही है।