बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Feb-2023 09:27 PM
By First Bihar
DELHI: शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को 5 दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी थी।
जिसके बाद रविवार की देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया और आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी हुई। सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी। हालांकि सिसोदिया के वकील ने सीबीआई रिमांड का विरोध किया था।
वही सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को सीबीआई ने यह बताया कि अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि मनीष सिसोदिया ने शराब नीति में बदलाव करने के लिए तत्कालीन सचिव पर मौखिक रूप से दबाव बनाये थे।
सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया गोलमोल जवाब दे रहे थे। वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीबीआई ने यह दावा भी किया कि उनके पास सिसोदिया के खिलाफ ठोस सबूत है। सीबीआई की बातों को सुनने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 5 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...