ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

4 अक्टूबर को होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

07-Sep-2020 07:27 PM

PATNA :  केन्द्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा के तारीख का एलान कर दिया गया है. सीएसबीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगले महीने 4 अक्टूबर को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा होगी. जो कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए अप्लाई किये हैं, वो बोर्ड की वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस खबर में नीचे वेबसाइट का लिंक दिया गया है.


बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन में सिपाही के 454 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा का डेट निकाला गया है. कुल 454 पदों पर बहाली होनी है. बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन में राज्य की अधिसूचित अनुसूचित जनजाति की महिलाएं ही बहाल हो सकती है. आपको बता दें कि इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 24 जुलाई तक निर्धारित की गई थी.


👉 यहां क्लिक कर डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड


गृह रक्षकों से भरी जाने वाली रिक्तियों के लिए अनुसूचित जन-जाति कोटि की महिला गृह रक्षकों (बिहार के प्रषिक्षित एवं बिहार में नामांकित) को निर्धारित/विहित अधिकतम उम्र सीमा में 05) वर्षों की छूट दी जाएगी. पहले लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.


👉 यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन