मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-May-2022 08:04 PM
DESK: फिल्म एक्टर सोनू सूद फिर से मसीहा बने हैं। उन्होंने बिना मांगे जरूरतमंद की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया है। नालंदा के सोनू, जमुई की सीमा के बाद अब सोनू सूद नवादा की ढाई साल की बच्ची की मदद के लिए सामने आएं हैं।
दरअसल जन्म से ही बच्ची के चार हाथ और पैर है। बच्ची के माता-पिता इलाज के लिए जमुई एसडीओ से मदद की गुहार लगाने गये थे तभी बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसी ने चार हाथ पैर वाली बच्ची का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद जब इस पर सोनू सूद की नजरें गयी। तब उन्होंने बिना समय गंवाते बच्ची का इलाज शुरू कराया। डॉक्टर के इलाज करते एक फोटो पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा कि "टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिएगा।"
इससे पहले सोनू सूद ने जमुई की रहने वाली दस साल की दिव्यांग सीमा की भी मदद की थी। जो एक पैर से पैदल चलकर स्कूल का सफर तय करती थी। एक पैर के साथ स्कूल जाते वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सोनू सूद के हाथ सीमा की मदद के लिए उठ गये। सोनू ने बिहार की इस बेटी के हौसले को सलाम करते हुए ट्विटर पर लिखा कि "अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया।"
वही इससे पहले सोनू सूद ने नालंदा का वायरल ब्वॉय सोनू की भी मदद की थी। नालंदा का रहने वाला सोनू जिसे लोग वायरल ब्वॉय के नाम से भी जानते हैं उसने सरकार से अच्छी शिक्षा का हक मांगा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सिमलतुल्ला या सैनिक स्कूल में एडमिशन कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद उसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद सोनू सूद ने तुरंत मदद के हाथ बढ़ाए। उन्होंने बिहटा के एक प्राइवेट स्कूल में सोनू का एडमिशन कराया।
अब सोनू सूद चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची की मदद के लिए सामने आएं हैं। वे खुद बच्ची का इलाज करवा रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा ह कि "टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिएगा।"