ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

27 जून को सभी बैंको में होगी हड़ताल, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

27 जून को सभी बैंको में होगी हड़ताल, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

09-Jun-2022 03:19 PM

DESK: 27 जून को देश भर में राष्ट्रव्यापी बैंकों की हड़ताल होने जा रही है. बता दे कि इस हड़ताल के होने का मुख्य कारण सप्ताह पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेटेशन, एनपीएस को वापस लेकर पुराने पेंशन को चालू करने, बकाये सर्विस कंडिशन को लागू करने, कैथोलिक साइरियन बैंक व लक्ष्मी विलास बैंक में द्विपक्षीय वेतन समझौता लागू करने आदि मांगों को लेकर किया जा रहा है. बतादे की यह फैसला मुंबई में हुई यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक संजीव कुमार बंदलिस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. इस बैठक में यह निश्चय लिया गया है कि यह एक दिवसीय हड़ताल में सभी बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे. इस हड़ताल की शुरुवात 25 जून को चौथे शनिवार व 26 जून को रविवार की छुट्टी के अगले दिन से शुरु हो जाएगी.  


स्टेट सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव मृत्युंजय मिश्रा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए और कहा कि मुंबई में यूएफबीयू और इंडियन बैंक एसोसिएशन की बीच काफी लंबी बातचीत हुई, लेकिन बैंक यूनियन के मांग पर सभी की सहमति नहीं मिलने पर निर्णय लिया गया कि बैंक एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. इस हड़ताल में देश के सभी बैंक यूनियन शामिल होंगे. वही दूसरी ओर सदस्यों ने इस बैंक हड़ताल की सफलता को लेकर अपनी तैयारीयां शुरू कर दी है. जिसमें हड़ताल से पहले कुछ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. महासचिव मृत्युंजय मिश्रा ने आगे कहा कि अगर इस हड़ताल के बाद भी केंद्र सरकार हमारी मांगों  को नहीं मानती है, तो आगे का आंदोलन और भी सशक्त होगा.


बैंक के अधिकारीयों का कहना है वैसी जगहों पर कैश की समस्या हो सकती है जहाँ चार दिन बैंक में काम न हो. लेकिन वहीं ऐसी जगहें जहां थर्ड पार्टी, ATM में कैश भर्ती है, वहां  किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी. लेकिन वैसे  ATM जहां बैंक कर्मचारी पैसे भरते है वहां कैश की समस्या हो सकती है. इसलिए अब लोगों को सभी जरुरी काम बैंक बंद होने के कारण पहले ही निपटाना होगा होगा. इस हड़ताल के दौरान पैसा निकालना या जमा करने जैसे या बैंक से संबंधित कोई भी काम नही हो पायेगा.