बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-May-2023 07:02 PM
By First Bihar
DESK: मणिपुर के इंफाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा की घटना हुई है। हिंसा को देखते हुए एक बार फिर सेना की तैनाती की गयी है और इलाके में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 26 मई तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
बताया जाता है कि मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आज अचानक झगड़ा हो गया। जिसके बाद उपद्रवियों ने कुछ घरों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। स्थिति को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है और सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
इस दौरान पुलिस दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार बरामद किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व 3 मई को चुराचांदपुर जिले के तोरबंग में हिंसा हुई थी। जिसके बाद 10 से अधिक जिलों में भी हिंसक झड़प हो गई। जिसके 18 दिन बाद आज फिर से हिंसा भड़क गई है।
गौरतलब है कि मैतेई समाज खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल करवाने की मांग कर रही है। मणिपुर में 3 मई को मैतई और कुकी समुदाय में अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में हिंसा भड़क गई। हिंसा की इस घटना में 70 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...