Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
04-Dec-2024 03:18 PM
By First Bihar
DESK: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्ता के साथ 18 दिन बाद होगा। शादी समारोह 20 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखा गया है।
भारत के लिए दो बार ओलिंपिक मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी वेंकट दत्ता से होने वाली है। अब जरा होने वाले दुल्हे राजा के बारे में जानते हैं। दरअसल वेंकट दत्ता ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज में डिप्लोमा किया है। उन्होंने फ्लेम यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से बीबीए (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस) और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बंगलौर से डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर्स डिग्री पूरी की है। एक महीने पहले ही शादी फाइनल हुई थी।
पीवी सिंधु के पिता पीवी रमन ने बताया कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। सिंधु का अगले साल जनवरी से कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है, इसलिए शादी के लिए यह समय सबसे उपयुक्त लगा। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले ही शादी की तारीख तय की गई थी।
बता दें कि उदयपुर को भारत का वेनिस कहा जाता है और यह शाही शादियों के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई हस्तियों ने यहां शादी की है। आमिर खान की बेटी आयरा खान, सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और रिलायंस ग्रुप की चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सहित कई हस्तियों ने उदयपुर में शादी की और जश्न मनाया। अब मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्ता के साथ पीवी सिंधु की शादी उदयपुर में ही होने जा रही है।