ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बाढ़ प्रभावित इलाकों में ITI एग्जाम को लेकर फैसला, 11 परीक्षा केंद्र बदले...

बाढ़ प्रभावित इलाकों में ITI एग्जाम को लेकर फैसला, 11 परीक्षा केंद्र बदले गए

21-Jul-2019 08:48 AM

By 7

PATNA : उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के बीच ही आईटीआई की परीक्षा होनी है। छात्रों को होने वाली परेशानी को देखते हुए श्रम संसाधन विभाग में परीक्षा केंद्र बदलने का फैसला किया है। विधायक ने आईटीआई एग्जाम के लिए 11 परीक्षा केंद्रों को बदलने का आदेश दिया है। श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव का आदेश दिया है। आईटीआई एग्जाम के जिन परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है उनमें मधुबनी का जयनगर आईटीआई, रविंद्र सिंह राठौर आईटीआई माधवपुर, अब्बू बकर सिद्धकी आईटीआई विस्पी, पितांबर रामसखी आईटीआई शामिल हैं। इसके अलावा एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई अररिया, झंझारपुर आईटीआई, शारदा टेंपल आईटीआई, एमआर आईटीआई खुटौना, निर्मली और बाबूबरही आईटीआई शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर होने वाले एग्जाम अब राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा में लिए जाएंगे। दरभंगा जिला के मिथिला आईटीआई का परीक्षा केंद्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा और सारण के अल रेहान आईटीआई का परीक्षा केंद्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मढौरा में लिया जाएगा।