पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 08:21 AM
PATNA : रालोसपा 10 मई को 10 बजे से लेकर 12 बजे तक राज्य व्यापी काला दिवस मनाएगी. इस बारे में पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवाहन पर पूरे बिहार में रालोसपा के सभी नेता, कार्यकर्ता और आम जनों द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर पर मीडिया कर्मियों को बैन किये जाने के विरोध में पार्टी काला दिवस मनाएगी.
10 मई को पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्ता मुंह पर काला पट्टी बांध कर बैनर/बोर्ड के साथ धरना सत्याग्रह पर बैठेंगे.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है और इस पर हमला भारत के लोकतंत्र पर हमला है. कोरोना वॉरियर्स के रूप में मीडिया के लोगों का सम्मान होना चाहिए. जो अपनी जान जोखिम में डालकर हम तक सच पहुंचाते हैं. लेकिन बिहार की संवेदनहीन सरकार इस डर में जी रही है कि इस विपरीत परिस्थिति में कहीं सच बाहर ना जाए. इसीलिए मीडिया जैसी एजेंसी को प्रतिबंधित कर दिया गया है.
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कड़े शब्दों में इस निर्णय की निंदा की और बिहार की सरकार से यह आग्रह किया कि जल्द इस फैसले को वापस ले लिया जाए अन्यथा रालोसपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. उन्होंने संकट की इस घड़ी में बिहार की आमजनता से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने कि अपील की है.