ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार में हीट वेव के बाद वज्रपात ने बरपाया कहर, अब तक 10...

बिहार में हीट वेव के बाद वज्रपात ने बरपाया कहर, अब तक 10 लोगों की मौत

26-Jun-2019 09:43 PM

By 7

DESK : बिहार में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. सूबे के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात के कहर से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे अधिक बेगूसराय और पूर्णिया जिले में 3-3 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं. इस आपदा पर सीएम ने दुःख जताया है. सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देनी की घोषणा की गई है. मानसून की पहली बारिश में आसमानी बिजली लोगों पर कहर बनकर टूटी है. तेज आंधी में कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं. मौसम का यूं करवट बदलना बिहार के लोगों की जान का दुश्मन बनी हुई है. हालांकि राजधानी समेत अन्य जिलों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में एक मवेशी की भी मौत हुई है. थंडर स्ट्रोक (आसमान से गिरने वाली बिजली) से सबसे ज्यादा बेगूसराय और पूर्णिया में तीन-तीन लोगों की जान गई है. इसके अलावा जुमई में 2, शिवहर और गया में एक-एक लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है.