Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
10-May-2024 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना लोकसभा सीट पर सातवें चरण के तहत पहली जून को वोटिंग होगी। ऐसे में वोट का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि वोटरों को मूवी टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छूट 1 और 2 जून को सभी शो में दिया जाएगा। इसको लेकर राजधानी के लोगों में ख़ुशी की लहर है।
जिला प्रशासन ने यह तय किया है कि कोई भी मतदाता वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट दी जाएगी। यह छूट महज दो दिनों के लिए होगी। इसको लेकर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को सभी सिनेमा हॉल संचालकों के साथ बैठक की है। जिसमें मूवी टिकट के दाम में छूट देने का फैसला लिया गया है।
मालूम हो कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से अबतक 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। यह मतदान तीन चरणों में करवाए गए हैं। इसके बाद 13 मई को 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इसके साथ ही बिहार सरकार के दो मंत्री का परिवार भी आमने -सामने है। ऐसे में इस चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पटना में सातवें चरण में मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर 1 जून की तारीख तय की गई है।
उधर, बिहार में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कम वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम रहा है। चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कई जिलों में कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। जिससे लोगों में जागरूकता आए और अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे।