मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
17-Apr-2025 07:49 PM
By First Bihar
Life Style: गर्मियों में ठंडा-ठंडा तरबूज खाने का मज़ा हर किसी को आता है। यह ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए तरबूज का सेवन नुकसानदेह हो सकता है? दरअसल, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में तरबूज का सेवन करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं, किन लोगों के लिए तरबूज खाना अवॉइड करना चाहिए।
1. डायबिटीज के रोगियों के लिए
अगर आपको डायबिटीज है, तो तरबूज का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है। तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ऊँचा होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप तरबूज खाते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं और बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। विशेष रूप से, तरबूज का जूस पीने से बचें, क्योंकि इसमें फाइबर कम हो जाता है और शरीर शुगर को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
2. एलर्जी से पीड़ित लोग
कुछ लोगों को तरबूज खाने से एलर्जी हो सकती है। यदि आप पहले से किसी अन्य एलर्जी से परेशान हैं, तो तरबूज खाने से समस्या और बढ़ सकती है। अगर खाने के बाद आपको सूजन, पित्ती, खुजली या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो तुरंत तरबूज का सेवन बंद कर दें।
3. पाचन समस्याओं वाले लोग
तरबूज में फाइबर और लाइकोपीन पाया जाता है, जो आमतौर पर पेट के लिए अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, जैसे गैस, एसिडिटी या पेट फूलना, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अधिकतर पाचन समस्याओं वाले लोग तरबूज को आसानी से पचा नहीं पाते, जिससे पेट में अधिक परेशानी हो सकती है।
4. वजन बढ़ाने की समस्या
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो तरबूज का अधिक सेवन आपके लिए समस्याग्रस्त हो सकता है। तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। हालांकि, यह स्थिति मुख्य रूप से तब होती है जब रात को डाइजेशन स्लो होने के बाद तरबूज खाया जाता है। इस कारण से इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
5. गठिया और जोड़ों के दर्द के रोगी
गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्तियों को भी तरबूज का सेवन सीमित करना चाहिए। इसका कारण यह है कि तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में, इस फल का सेवन अत्यधिक नहीं करना चाहिए।
6. अस्थमा के रोगी
अस्थमा के मरीजों के लिए भी तरबूज का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। चूंकि तरबूज में 90% पानी होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है, अस्थमा के रोगियों को ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, तरबूज में एमिनो एसिड भी होता है, जो अस्थमा के लक्षणों को और बढ़ा सकता है।
तरबूज एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, लेकिन कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर आप इनमें से किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे अपने आहार में शामिल करें।