सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
17-Mar-2025 02:40 PM
By First Bihar
Life Style: मुनक्का जिसे काली किशमिश भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए कितना लाभदायक है अगर आप नहीं जानते है, तो आपको बता दें कि मुनक्का में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और वायरल इंफेक्शन से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह में खाया जाए, तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं।आइए मुनक्का खाने के कुछ महत्वपूर्ण फायदों बारें में जानते हैं।
मुनक्का के फायदे
कैंसर से बचाव
मुनक्के में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे फ्री रेडिकल डैमेज कम होता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का जोखिम भी कम होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
मुनक्का पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
एनीमिया से छुटकारा
मुनक्का एनीमिया के पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है.इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और विटामिन B होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और खून की कमी को दूर करता है।
कब्ज से दिलाए राहत
यह एक ऐसा सूपरफूड है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर मुनक्का पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
मुनक्का विटामिन A, विटामिन C और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का अच्छा सोर्स है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।