सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
02-Jan-2025 02:46 PM
By First Bihar
HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति बाइक सहित कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए 4 अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश सभी की मौत कुएं के गहरे पानी में डूबने की वजह से हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना हजारीबाग के चरही गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के 27 वर्षीय सुंदर करमाली का अपनी पत्नी रूपा देवी से घरेलू विवाद हुआ था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह गुस्से में आ गया और बाइक लेकर कुएं में कूद गया। उसे बाइक के साथ कुएं में गिरता देख उसे बचाने के लिए गांव के ही 4 लोग कुएं में कूद गये लेकिन कुएं में गिरने के बाद कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। कुएं के कहरे पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुंदर करमाली के रूप में हुई जो बाइक के साथ कुएं में कूदा था। वही अन्य चारों मृतक की पहचान 24 वर्षीय सूरज भुईयां, 26 वर्षीय राहुल करमाली, विनय करमाली और पंकज करमाली के रूप में हुई है जो सुंदर करमाली की जान बचाने के लिए कुएं में कूदे थे।
कुएं में डूबने से 5 लोगों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही सुरक्षा के मद्देनजर कुएं को ढक दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।