BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
06-Mar-2025 08:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम फिर से बदल गया है। पहाड़ों से आती ठंडी हवाओं से लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव में 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है।
दिल्ली-एनसीआर जहां ठंडी हवाओं से जूझ रहा है, वहीं बिहार में आंधी-बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मार्च को बिहार में आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इधर, निचले क्षोभमंडल स्तरों में पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट बारिश की संभावना है।
वहीं दिल्ली एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सुबह और शाम को ठंड तो दोपहर के समय तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं। होली से पहले दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है। 11 मार्च को उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड का असर रहेगा।