ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में पेशी के दौरान कोर्ट कैंपस से कैदी फरार, पुलिस ने घर से दबोचा

Bihar Crime News: सासाराम सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में लाया गया बंदी सोमवार को फरार हो गया था. इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मंगलवार को फरार बंदी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट में सोमवार शाम पेशी के लिए लाया गया एक बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बंदी को डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस उत्पाद अधिनियम के एक मामले में हथकड़ी लगाकर कोर्ट लाई थी। लेकिन पेशी से पहले ही वह कोर्ट के समीप पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।


बंदी के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां आम लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी हाथ-पांव मारते नजर आए। इसके बाद सासाराम शहर के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रातभर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।


अगले दिन मंगलवार सुबह बंदी निलेश कुमार को डेहरी थाना क्षेत्र के बनकोढ़ गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर पुलिस मौजूद होते हुए बंदी कैसे फरार हो गया?


पुलिस का कहना है कि इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को फिर से न्यायालय में पेश किया गया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन महीनों में यह पांचवां मौका है जब कोई बंदी कोर्ट के पास से फरार हुआ है। यह लगातार हो रही सुरक्षा चूक पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता