ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

सारण के मढ़ौरा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पति ने पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। महिला के चारों बच्चे भी इस दौरान मौजूद रहे।

बिहार न्यूज
एक विवाह ऐसा भी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव में हुई एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां चार बच्चों की मां 32 वर्षीय महिला की शादी उसके पति ने ही गांव पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसके प्रेमी से करा दी। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और देर तक गांव में इसी की चर्चा होती रही।


बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के दोस्त के साथ पिछले करीब 14 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था। इसी दौरान पति के दोस्त का घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा हो गया।


ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों पहले प्रेमी गांव पहुंच गया और महिला के साथ रहने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। मामला मढ़ौरा थाना तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और दोनों परिवारों के लोगों ने भाग लिया।


पंचायत में काफी देर तक चली बातचीत के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पति ने भी सहमति दे दी। पंचायत के निर्णय के बाद ग्राम कचहरी के पास स्थित मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला और उसके प्रेमी की शादी करा दी गई। शादी के दौरान सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब महिला के चारों बच्चे अपनी मां की शादी होते हुए देखते रहे। गांव के लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। शादी के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। कोई इसे प्रेम की जीत बता रहा है तो कोई पारिवारिक रिश्तों के बदलते स्वरूप की मिसाल मान रहा है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट

टैग्स