ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह लोग घायल

Bihar News: बिहार के सहरसा के पटुआहा में मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में लाठी-डंडों से हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


घायलों की पहचान वार्ड संख्या 24 के निवासी मनीष शर्मा (50), सुरेश शर्मा (55), कारी शर्मा (22), रीता देवी (50), संजीत कुमार (29) और रूपेश कुमार (22) के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी कारी शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई संजीत शर्मा का तिवारी टोला चौक के पास मोहल्ले के ही विनोद सिंह से गाड़ी साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान विनोद सिंह ने मारपीट करते हुए चांदी की चैन भी छीन ली।


शाम को जब संजीत अपने घर लौटे, तो इस मुद्दे को लेकर फिर से दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विनोद सिंह और उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कारी शर्मा का हाथ टूट गया, जबकि दो बुजुर्गों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है।


थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिंसक झड़प के बाद बैजनाथपुर मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता