ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

अरवल में इनोवा कार से 481 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद, पटना का तस्कर गिरफ्तार

अरवल के उमैराबाद कैनाल इलाके में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान इनोवा कार से 481 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद किया है। पटना के मनेर निवासी एक तस्कर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अरवल जिले में पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 481 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप जिले में लाई जा रही है। इस पर सदर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी के नेतृत्व में उमैराबाद सोन कैनाल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेज़ी शराब मिली। ज


ब कार को थाना लाकर गहन तलाशी ली गई, तो उसमें कुल 481 लीटर अंग्रेज़ी शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सूरज कुमार, निवासी मनेर, पटना के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब बिहार के विभिन्न हिस्सों में खपाने की योजना थी।थानाध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं वाहन को जब्त कर बरामद शराब को सुरक्षित रखा गया है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता