ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / राजधानी एक्सप्रेस में TTE को अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले...

राजधानी एक्सप्रेस में TTE को अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी मौत

मथुरा में मुंबई–दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे टीटीई को अचानक हार्ट अटैक आ गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे ने 136 लोको में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली..

09-Dec-2025 02:36 PM

By First Bihar

DESK: मथुरा में मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने पर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी और टीटीई को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बताया जाता है कि ट्रेन नंबर 12953 अगस्त क्रांति तेजस एक्सप्रेस में गुजरात के मुग्रविधि पार्क निवासी करीब 50 वर्षीय टीटीई धीरज कुमार मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कोसीकलां स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग की और ट्रेन को कोसीकलां स्टेशन पर रोका।


ट्रेन रुकते ही जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने उन्हें तुरंत उतारा और पास के निजी चिकित्सकों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सीएचसी के डॉक्टर सक्सेना ने बताया कि टीटीई की मौत हार्ट अटैक से हुई है।


उधर, ट्रेन संचालन की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इज्जतनगर रेल मंडल के रावतपुर–फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद–कासगंज और कासगंज–मथुरा रेल खंडों में लोको इंजन पर कवच लगाया जाएगा।


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (गोरखपुर) पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे के 136 लोको में कवच लगाने की स्वीकृति दी गई है। यह प्रोजेक्ट 2024-25 के अम्ब्रेला वर्क और मशीनरी एवं रोलिंग स्टॉक कार्यक्रम के तहत मंजूर हुआ है, जिसमें लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (LTE) आधारित संचार प्रणाली का भी प्रावधान शामिल है।