ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान मची भगदड़, 31 लोगों की...

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान मची भगदड़, 31 लोगों की मौत, PM मोदी और CM स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल। पीएम मोदी और सीएम स्टालिन ने जताया शोक।

27-Sep-2025 10:30 PM

By First Bihar

DESK:तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टीवीके (तमिझगा वेट्ट्री कज़गम) प्रमुख विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। मृतकों में छह बच्चे, नौ पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


रैली नामक्कल में आयोजित की गई थी, लेकिन करूर अस्पताल में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और अफरा-तफरी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।


इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी सोशल मीडिया पर करूर अस्पताल से मिल रही खबरों को बेहद चिंताजनक बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। तमिलनाड के CM एम के स्टालिन ने कहा कि घटना चिंताजनक’है। स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम और जिलाधिकारी को हरसंभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी गई है। 


उन्होंने मंत्री अन्बिल महेश को भी सहायता प्रदान करने के लिए करूर जाने को कहा है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मंत्री, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताया कि उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिये हैं। स्टालिन ने करूर में आम जनता से चिकित्सकों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

वही इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उनके लिए शक्ति की कामना करता हूं। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

news imagenews imagenews image