खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Nov-2025 05:26 PM
By First Bihar
DESK: आप भी गूगल मैप के सहारे चलते हैं, तो हो जाइए सावधान। इस खबर को आप एक बार जरूर पढ़ लें, कही आपके साथ भी बड़ा कांड ना हो जाए। दरअसल गूगल मैप के चक्कर में एक बस 15 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस बस में 50 पैसेंजर सवार थे। किस्मत सभी की अच्छी थी कि सुरक्षित बच गये।
हम बात कर रहे हैं यूपी के शाहजहांपुर की जहां गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से पंजाब जा रही एक टूरिस्ट बस गूगल मैप के शॉर्टकट पर भटककर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और केवल ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आईं है।
पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले ड्राइवर अमनदीप ने बताया कि वह अमन टूरिस्ट की बस लेकर कृष्णानगर से बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। पूरे रास्ते वह गूगल मैप के सहारे ड्राइव कर रहा था। मैप ने उसे शाहजहांपुर होकर NH-30 से जाने का रास्ता दिखाया, लेकिन बीच रास्ते में ‘शॉर्टकट’ बताते हुए उसे तिलहर–निगोही मार्ग की ओर मोड़ दिया, जो कई जगहों पर बंद है और भारी वाहनों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
अमनदीप के अनुसार, अनजान सड़क पर बड़े वाहनों के लिए खतरा बने आवारा जानवरों को बचाते समय बस असंतुलित होकर एक तरफ झुक गई और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला तथा बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब है और बेहद संकरी होने के कारण यहां बड़े वाहन निकल ही नहीं सकते। हादसा इसी स्थिति के कारण हुआ है।
सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर चौकी पुलिस और बाद में प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दूसरी बस मंगाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं, खाई में गिरी बस को जेसीबी की मदद से निकालने का प्रयास शुरू किया गया।