मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
30-Oct-2025 04:54 PM
By First Bihar
DESK: अब बात करते हैं, दुनिया के सबसे ऊंचे खेल मैदान की जिसे सऊदी बना रहा है। इसके बनने के बाद 2034 का फीफा वर्ल्ड कप इसी स्काई स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें एक साथ 46 हजार दर्शक बैठ कर मैच का आनंद उठा सकेंगे।
बता दें कि रेगिस्तान में 350 मीटर (1,150 फीट) ऊपर खेल मैदान होगा। आसमान में तैरता हुआ दुनिया का यह पहला स्टेडियम होगा। जिसका निर्माण कार्य 2027 से शुरू होगा और 2032 तक काम पूरा होने की उम्मीद है। द लाइन परियोजना का प्रारंभिक काम 2022 के अंत में ही शुरू हो गया था। स्टेडियम भविष्य के शहर 'नियोम सिटी' का हिस्सा होगा। बता दें कि सऊदी अरब फीफा वर्ल्ड कप के लिए 15 स्टेडियम बनवा रहा है। यह स्टेडियम साइंस फिक्शन जैसी कल्पना को हकीकत में बदल देगा। स्काई स्टेडियम तक पहुंचने के लिए हाई-स्पीड लिफ्ट,ऑटोमैटिक पॉड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जो कि पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगा।
सऊदी अरब के नियोम शहर में स्काई स्टेडियम बनाया जाएगा। इस स्टेडियम की ऊंचाई फ्रांस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी अधिक है। यह एक पूरा फुटबॉल स्टेडियम है, जिसमें 46,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में 1 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की योजना है। इस स्टेडियम को फंडिंग सऊदी सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा किया जा रहा है जो सऊदी अरब सरकार का मुख्य पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) है।
नियोम स्टेडियम को जानने से पहले हमें द लाइन शहर की अवधारणा को समझना होगा। द लाइन शहर में 9 मिलियन यानी 90 लाख लोग रह सकेंगे लेकिन इसका पूरा भूमि क्षेत्र केवल 34 वर्ग किलोमीटर होगा। इस शहर में कोई पारंपरिक सड़क नहीं होगी, न कोई कार, न कोई प्रदूषण होगा। पूरा शहर तकनीक से संचालित होगा। जिसका मतलब है कि कंप्यूटर आधारित तकनीक से शहर खुद को प्रबंधित करेगा।