ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / झूठे मुकदमों पर सख्त कानून बनाने की मांग: BJP सांसद रवि किशन...

झूठे मुकदमों पर सख्त कानून बनाने की मांग: BJP सांसद रवि किशन ने संसद में उठाई बेगुनाहों की आवाज

भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों और उन्हें सही ठहराने वाले जांच अधिकारियों पर कड़ी सजा का कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि फर्जी केस निर्दोष लोगों की मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जिंदगी तबाह कर देते हैं, इसलिए..

12-Dec-2025 02:33 PM

By First Bihar

DELHI: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने झूठे मुकदमे करने वालों को सजा दिलाने के लिए कानून बनाने की मांग केंद्र सरकार से की है। गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान रवि किशन ने कहा कि फर्जी केस के कारण निर्दोष लोगों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों से जुझना पड़ता है। 


झूठा केस करने वाला आराम से रहता है वही जिस व्यक्ति ने कुछ भी गलती नहीं किया उसे बेवजह सजा काटनी पड़ती है। रवि किशन ने यह मांग किया कि झूठा केस दर्ज करने वालों पर लगाम कसने के लिए एक कानून बनाया जाए ताकि कोई बेकसुर ना फंसे और झूठे आरोपों को सही बताने वाले जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई किये जाने को लेकर कानून बनाया जाना चाहिए। रवि किशन बेगुनाहों की आवाज उठाते हुए बोले कि फर्जी केस करने वालों और उन्हें सही ठहराने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। 


भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कड़ी सजा का कानून बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि फर्जी मामलों के कारण निर्दोष लोग मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से टूट जाते हैं, इसलिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। गुरुवार को शून्यकाल के दौरान उन्होंने बताया कि कानून के दुरुपयोग से सरकार और न्याय व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है। इसलिए झूठा केस दायर करने वाले और फर्जी आरोपों को सही ठहराने वाले जांच अधिकारी दोनों को दंडित करने का प्रावधान होना चाहिए।


बीएनएस धारा 248 का उल्लेख

रवि किशन ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 248 बरी हुए आरोपी को झूठा आरोप लगाने वाले के खिलाफ नया केस दर्ज करने का अधिकार देती है। इस धारा के तहत 5 से 10 साल की सजा हो सकती है। लेकिन यह नए केस की पूरी प्रक्रिया एफआईआर, जांच, चार्जशीट, गवाही, बहस और फैसला वर्षों तक चलती है। इस लंबी प्रक्रिया के कारण ज़्यादातर लोग नया मुकदमा करने से कतराते हैं, जिसका फायदा झूठे केस करने वाले उठा लेते हैं। 


रवि किशन ने कहा कि यदि निर्दोष पर झूठा केस हो जाए तो परिवार टूट जाता है। अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे सजा मिले। लेकिन जिसने कोई जुर्म नहीं किया, उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज हो जाए, तो उसका पूरा परिवार बिखर जाता है। समाज में इज्जत चली जाती है, बहन-बेटियों की शादी तक प्रभावित होती है। दूसरी ओर, झूठा केस करने वाला आराम से घूमता रहता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि फर्जी मुकदमों पर कठोर सजा का कानून बने और जांच एजेंसियों पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान जोड़ा जाए।