मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
26-Sep-2025 11:09 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हथियार लहराते बदमाशों ने महिला को मारी गोली मारकर फरार हो गए है। घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकपुर गांव में बुधवार शाम की है। बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश अजय राय के घर पहुंचे और उनकी पत्नी चांदनी देवी को पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई और परिजनों ने घायल महिला को तुरंत बैरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही सरैया थानेदार सुभाष मुखिया दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी, तभी दो युवक काले रंग के कपड़े पहनकर आए और बिना किसी विवाद के गोली चला दी। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के समय चांदनी देवी के पति अजय राय छत पर थे।
बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की नृशंस घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी तरह की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।