खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
19-Dec-2025 09:28 AM
By First Bihar
Red Table-Top Highway: देश में हाईवेमैन के नाम से मशहूर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक और अनोखा प्रयोग किया है। तस्वीरें देखकर लोगों को यह आश्चर्य होता है कि हाईवे पर अचानक लाल रंग के ब्लॉक क्यों बिछाए गए हैं। इसका उद्देश्य केवल सड़क को खूबसूरत बनाना नहीं, बल्कि वाइल्डलाइफ और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यह प्रयोग मध्य प्रदेश में किया गया है। नेशनल हाईवे-45 पर जबलपुर-भोपाल मार्ग के 11.96 किमी लंबे सेक्शन में पहली बार ‘रेड टेबल टॉप’ वाली सड़क बनाई गई है। यह सड़क सागर, दमोह और नरसिंगपुर जिलों के त्रिभुज में स्थित नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से होकर गुजरती है।
इसमें दो किलोमीटर की संवेदनशील घाटी क्षेत्र में 5 मिमी ऊंचाई वाले रेड ब्लॉक लगाए गए हैं, जो पहली नजर में रेड कार्पेट जैसा दिखते हैं। इस ऊंचाई और रंग के कारण वाहन चालकों का ध्यान सड़क पर अधिक जाता है और उन्हें हल्का जर्क महसूस होता है। परिणामस्वरूप वाहन की गति घट जाती है, जिससे जंगली जानवर दुर्घटना का शिकार होने से बचते हैं और हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
एनएचआईए के अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रयोग अंतरराष्ट्रीय प्रैक्टिस के अनुसार किया गया है। जंगल से घिरे इस हाईवे के इस हिस्से पर चेन लिंक फेंसिंग, विशेष एनिमल अंडरपास, और आधुनिक स्पीड डिटेक्टर लगाए गए हैं। इससे न केवल वन्य जीवों की सुरक्षा बढ़ती है बल्कि सड़क पर अचानक आने वाले घुमावों और संभावित हादसों से बचाव भी सुनिश्चित होता है।