खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Dec-2025 03:30 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ को नेपाली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। दुधवा जंगल से भटके नेपाली हाथियों के झुंड ने हमला बोला। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि पिछले एक महीने से वो हाथियों से परेशान है, इसकी खबर देने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि हाथियों ने 50 वर्षीय राम बहादुर की जान ले ली। घटना दुधवा बफर जोन की मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म की है।
बताया जाता है कि 50 वर्षीय राम बहादुर, अपने बेटे रोशन लाल और साथियों के साथ खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी सोमवार की देर रात में नेपाल से आए जंगली हाथियों का झुंड अचानक आ पहुंचा। हाथियों को देखते ही लोग उसे भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन तभी हाथियों का संतुलन बिगड़ गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
जान बचाकर भागते वक्त राम बहादुर को हाथियों के झुंड ने पटक- पटककर मार डाला। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग हाथियों से बचने के लिए इधर-उधऱ भागने लगे। घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।